कांवड़ यात्रा में आई महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस को इस हालत में मिली

Abuse

ख़बर शेयर करें

कांवड़ यात्रा में आई उत्तर प्रदेश की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को महिला नशे की हालत में मिली। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर आरोपित की तलाश में जुट गई है।

Ad
Ad

कांवड़ यात्रा में आई महिला के साथ दुष्कर्म
महिला गाजियाबाद की रहने वाली है। शुक्रवार देर शाम पुलिस को महिला गणेशपुर में भटनागर नर्सिंग होम के पास वाली गली में नशे की हालत में मिली। सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने पूछताछ में बताया कि वो कांवड़ के दौरान हरिद्वार आई थी।

रिचार्ज का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म
महिला ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के पास उसके मोबाइल का रिचार्ज खत्म हो गया था। इस बीच उसे एक युवक मिला। युवक ने महिला को मोबाइल रिचार्ज का झांसा दिया और अपने साथ रेलवे रोड स्थित एक कमरे में ले गया। महिला ने बताया युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला को नशे का इंजेक्शन देना शुरू कर दिया।

नशे का इंजेक्शन लगाकर करता रहा दुष्कर्म
महिला ने युवक पर नशे की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पिछले कई दिनों तक युवक उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करता रहा। शुक्रवार शाम महिला को होश आया तो वो किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के कमरे में छापा मारा।

पुलिस ने युवक के कमरे पर छापा मारा तो वहां ताला लटका हुआ मिला। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है। युवक समुदाय विशेष का मुजफ्फरनगर निवासी बताया जा रहा है। पुलिस महिला के पति से संपर्क करने में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि फ़िलहाल मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी