दुःखद- रामनगर ससुर की अंत्येष्टि के लिए पहाड़ जा रहे दंपति की कार को डंपर ने मारी टक्कर, 1 की मौत


महिला समेत 3 गंभीर घायल
रामनगर skt. com
डंपर काल बन कर दौड़ रहे हैं जिसकी परिणिति यह है कि ड्राइवर की मौत हो गई। दिल्ली से चौखुटिया जा रही कार में अज्ञात डंपर की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गया। जिसमें दो को रैफर कर दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।
दिल्ली के रहने वाले जगत सिंह (50), उनकी पत्नी सुनीता (49) और साले विक्रम सिंह (32) पुत्र आंनद सिंह के साथ चौखुटिया अल्मोड़ा जा रहे थे। बताया जा रहा है, जगत सिंह ससुर के निधन होने पर गांव जा रहे थे। दिल्ली से वह कार संख्या यूके-11 टीए- 2745 में सवार थे। जिसका चालक सुरेंद्र सिंह (50) निवासी चौखुटिया था। सोमवार रात करीब 9 बजे सभी दिल्ली से चले। मंगलवार सुबह पांच बजे काशीपुर हाईवे पर चिल्किया के समीप पहुंचे, तभी सामने आते डंपर से कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल सभी को रामनगर अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चालक सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया। हादसे में घायल सुनीता और विक्रम की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रैफर कर दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर डंपर को हिरासत में ले लिया है।
एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें