अज्ञात कारणों के चलते किसान के गौशाला में लगी आग,आठ बकरियां समेत 1 घोड़े की जलकर मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

जहां दिवाली के दिन हर तरफ खुशियां रही लेकिन कुछ लोगों की खुशियां गम में बदल गई है जिसको लेकर राज्य के अलग-अलग जगह से मामले सामने आने शुरू हो चुके हैं कुछ मामले हल्द्वानी लाल कुआं के सामने आए तो इसी क्रम में एक और मामला उधम सिंह नगर के सितारगंज इलाके से सामने आ रहा है।यहां के ग्राम नकुलिया के सन्त फार्म में एक किसान की गौशाला में अचानक रात को आग लग आग में आठ बकरियों समेत एक घोड़े की जलकर मौत हो गई।बताया जा रहा है किसान का परिवार दीपावली मनाकर सोया हुआ था।दिवाली के दिन जब सब लोग दीप पर्व की खुशियां बना रहे थे।

ADVERTISEMENTS

उस वक्त क्षेत्र के एक किसान के घर मातम पसर गया। ग्राम संतफार्म निवासी बलकार सिंह की गौशाला में रात अज्ञात कारणों से आग लग गई जब परिवार रात को सो रहा था तो पड़ोसी ने देखा कि गौशाला में आग लगी हुई है।बताया जा रहा है कि जिस गौशाला में आग लगी थी उसी में बलकार सिंह की पत्नी भी सोती थी लेकिन दीपावली होने के कारण बलकार सिंह की पत्नी उस रात बलकार सिंह के भाई के घर में सोई हुई थी। ऐसे में एक बड़ी अनहोनी से परिवार बच गई। मौके पर पड़ोसी व ग्रामीण एकत्रित हो गए। गौशाला में आग लगी देख पड़ोसियों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। ऐसे में ग्रामीण एकत्रित हो गए और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू भी पा लिया गया था।लेकिन तब तक गौशाला जलकर राख हो गई थी। बलविंदर का परिवार बकरी पालन से ही अपना गुजर-बसर करता है.
बलविंदर मानसिक रूप से विक्षिप्त है बलविंदर की पत्नी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं किसान परिवार की स्थिति बेहद ही दयनीय है।

ADVERTISEMENTS