नशे में चूर परिवहन अधिकारी ने कुचला गौलापार के ग्रामीण को

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

खुद को बचाने के लिए होटल में दर्ज की गलत जानकारी

ADVERTISEMENTS

हलद्वानी skt. com

परिवहन निगम के अधिकारी की कार से कुचल कर चोरगलिया थानाक्षेत्र के गौलापार निवासी काश्तकार की मौत हो गई। कार चालक नशे में चूर बेहद तेज रफ्तार से कार चला रहा था। इस मामले में पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना का सीसीसीटी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

सड़क पर टक्कर, उछल कर गिरे नहर में
कुंवरपुर गौलापार निवासी गिरीश चंद्र गरजौला बीती 9 मार्च की रात घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। तभी हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार संख्या यूके 07 बीयू 1418 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह नहर में जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गिरीश के परिजन प्रकाश चंद्र गजरौला के मुताबिक घटना करने वाली कार परिवहन निगम के अधिकारी की थी।

दो घंटे तक बार में शराब पी, फिर दौड़ाई कार
प्रकाश के पास घटना से जुड़े तमाम सीसीटीवी फुटेज हैं। परिजनों का दावा है कि कार परिवहन निगम का अधिकारी ही चला रहा था। पहले उसने कुछ लोगों के साथ बार में शराब पी। फिर कार लेकर टनकपुर के लिए निकला। घटना के बाद वह एक होटल में पहुंचा। यहां उसने रात गुजारी। होटल के विजिटर रजिस्टर में उसने गलत जानकारी दर्ज कराई, ताकि यह साबित हो सके कि घटना के वक्त वह घटना स्थल पर नहीं बल्कि होटल में था।

ADVERTISEMENTS