ड्रग्स माफिया बनमीत की 9.67 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 29 जून को हुआ था गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। ईडी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफिया बनमीत की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। बनमीत नरूला की 9.67 करोड़ रुपए की संपत्ति ईडी ने कुर्क की है।

ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी निवासी बनमीत नरूला की 9.67 करोड़ रुपए की संपत्ति ईडी द्वारा कुर्क की गई है। बता दें कि ईडी ने बनमीत को 29 जून को गिरफ्तार किया था। इस से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने बनमीत के भाई परविंदर के ई-वाॅलेट से 130 करोड़ रुपए के बिटकॉइन जब्त कर लिए थे। इसके बाद अब दोनों भाईयों की संपत्ति को कुर्क किया गया है।

पीएमएलए के तहत हो रही मामले की जांच
आपको बता दें कि इस मामले की जांच ईडी पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) 2002 के तहत कर रही है। परविंदर सिंह को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 27 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया था। इस वक्त बनमीत भारत में नहीं था। जैसे ही बनमीत भारत लौटा तो ईडी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS