उत्तराखंड में बेफिक्र होकर Google Map के सहारे चलाएं गाड़ी, क्षतिग्रस्त पुलों और सड़कों की मिलेगी जानकारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

uttarakhand google map

हाल ही में यूपी के बरेली(Bareilly News) में गूगल मैप द्वारा अघूरे पुला का रास्ता दिखाने से कार में सफर कर रहे तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए है जब जीपीएस (GPS) सुनसान, उबड़-खाबड़ और बंद रास्ते पर हमें ले जाता है। ऐसे में इस चीज को देखते हुए उत्तराखंड का मैप(Google Map) अपडेट किया जाएगा। जी हां उत्तराखंड में अब आप बैखोफ होकर गूगल मैप का सहारा लेकर सफर तय कर सकते है। अब उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़क और पुलों की जानकारी भी गूगल मैप पर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में बेफिक्र होकर Google Map के सहारे चलाए गाड़ी

बीते दिनों यूपी में कार सवार लोग रामगंगा पर बन रहे पुल से नीचे जा गिरे। जिसके चलते तीन लोगों की जान चली गई। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर पुल का निर्माण जारी हैं। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में भी आए दिन हो रहे भूस्खलन की वजह से रास्ते बंद हो जाते है। इसी वजह से यातायात निदेशालय की तरफ से निर्देश जारी किए गए।

क्षतिग्रस्त पुलों और सड़कों का मिलेगा अपडेट

सभी जिलों के पुलिस प्रभारियों को निर्देश भेजे गए है। जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में क्षतिग्रस्त पुल और सड़कों की जानकारी को गूगल मैप पर अपडेट किया जाए। साथ ही ऐसे जगहों पर सूचना पट्ट, साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के भी आर्देश दिए गए है।

गूगल मैप पर नेविगेशन प्रणाली के जरिये क्षतिग्रस्त पुल और सड़कों की सही जानकारी अपडेट की जाएगी। ताकि गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे लोग अपडेट रह सके। साथ ही यातायात निदेशक ने इस प्रकिया को पूरा करने के बाद इसकी रिपोट मुख्यालय को भेजने के लिए भी कहा है

ADVERTISEMENTS