डॉ शर्मा तो पांचवे शिकार थे इस लूटेरी ..

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

बांकी चार में से एक का घर बर्बाद हो गया। एक पैसे देकर जेल जाने से बच गया। तीसरा के बारे में बताया जा रहा है आत्महत्या कर ली। चौथे की शादी के सपने हप्ते भर में चकनाचूर हो गए, शादी के लिए तैयारी में 8 लाख भी डूब गए।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी skt. com
न्यूरोसर्जन महेश शर्मा के अधिवक्ता ने जिस तरह से महिला द्वारा उनके खिलाफ छेड़खानी, बदसलूकी करने के आरोप लगाए गए है। डॉ महेश शर्मा पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहां की यह महिला इससे पहले कई लोगों को अपना शिकार बन चुकी है

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार महेश शर्मा इस लुटेरी दुल्हन के पांचवे शिकार है और इससे पहले वह शादीशुदा थी तथा उसके पति ने तलाक ले लिया था यह मामला पिथौरागढ़ के ग्राम सिगाली तहसील डीडीहाट का है। जबकि इस महिला का मायका ग्राम बरम तहसील डीडीहाट है। ।यह अपने ससुराल बिना बताए छोड़ कर आ गई। बाद में बमुश्किल इसके पति भुवन चंद्र ओझा को इससे वर्ष 2023 में कानूनी रूप से तलाक मिल पाया था। इस पूरे मामले मे ससुराल वाले पक्ष काफी मानसिक तनाव में आ गए। इसके तलाक नामे में महिला का नाम ललिता ओझा लिखा है।।


इसके बाद इसने गौलापार कुवरपुर के रजत परँगाई को रेप केस में फ़साने का प्रयास कर इससे केस दर्ज न करने के एवज में लाखों रुपए हड़पे । रजत ने इस केस में बताया कि उसने किसी भी प्रकार का कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाया था। सिर्फ दोस्ती थी। यह झूठे तौर पर उसे फंसा कर बलात्कार का आरोप लगा रही थी मामला पुलिस तक भी पहुंचा था । रजत ने इसकी शिकायत काठगोदाम के थाने में की थी ।

सूत्रों के अनुसार इसके बाद इसने एक अन्य युवक को भी हनी ट्रैप मामले में फसाया तथा उसके खिलाफ मुकदमा दिखाया 5,50000 रुपए में मामला तय होने के बाद उसे युवक की जान छूटी। लेकिन बार-बार पैसे की डिमांड करने के बाद बताया जा रहा है कि उसे लड़के ने आत्महत्या तक कर ली थी।

चौथा सबसे प्रसिद्ध मामला ऐसा हुआ हल्द्वानी में इसने एक युवक को अपने जाल में बसाय जबरदस्ती शादी करने की कोशिश की उसे यह नहीं बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा और तलाकशुदा है शादी की तैयारी शुरू हो गई तथा बैंकट हॉल भी बुक कर लिया गया लेकिन शादी के 8 दिन पहले ही लड़के को जैसे ही पता चल गया कि लड़की शादीशुदा और तलाकशुदा है तो उसने अपने हाथ खींच लिए। बताया जाता है कि मनीषा के पिता ने शादी की तारीख भी एकतरफा तय कर दी थी।

इस पर भी उसने लड़के वालों के खिलाफ मुकदमा लिखने की धमकी भी दी। इस पूरे मामले में लड़की लड़की के साथ लड़की की बहन और चाचा भी लड़के की ओर से आरोपी बनाए गए हैं ।

इस मामले की जांच हल्द्वानी के तत्कालीन कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने शुरू की थी। प्रकृति बिहार नीलम कॉलोनी निवासी देवाशीष जोशी ने इस संबंध में प्राथमिक की भी दर्ज कराई थी तथा दुल्हन मनीष जोशी उसके पिता मोहन चंद्र उसके चाचा दीपक जोशी, बड़ी बहन तथा माँ भी इस मामले में से आरोपी बनाए गए थे।


इस कड़ी में पांचवें शिकार हल्द्वानी के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन महेश शर्मा हुए हालांकि महेश शर्मा ने उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया यह तो जांच में पता चलेगा लेकिन जब इसने देखा कि महेश शर्मा पैसों के मामले में मजबूत है तो उसने इन पर यह आरोप लगाए हैं लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया में मां बनने का मामला आया है महिला और महेश शर्मा की बीच की चैटिंग,बच्चे की फोटो भी सोशल मीडिया में वायरस की गई है। उस संबंध में भी किसी भी तरह का जिक्र तहरीर में नहीं है जो की काफी संदेहास्पद लगता है लगता है। कई सफेदपोशो के भी इसके साथ शामिल होने की बात से इनकार नही किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS