नैनीताल क्लब में दर्जनों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता स्वीकार की
ADVERTISEMENTS
सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, आप पार्टी विधानसभा प्रत्याशी डॉ भुवन चन्द्र आर्य,व प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका के समक्ष यहाँ नैनीताल क्लब में दर्जनों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की रीतियों नितियों एवं विचार धारा और उत्तराखंड राज्य नव निर्माण के नारे से प्रभावित होकर, नगर के दर्जनों युवाओं और महिलाओं ने आप पार्टी का जो दामन थामा है । उनका पार्टी की तरफ से धन्यवाद अदा करता हूँ।इस दौरान आप पार्टी जिंदाबाद, अरविंद केजरीवाल जिन्दाबाद और कर्नल अजय कोठियाल जिन्दाबाद के नारों से सरोवर नगरी को गुंजायमान कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


