अवैध तरीके से घुसने वाले दर्जनों रोहिंग्या को एटीएस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देश में अवैध तरीके से घुसने वाले विदेशियों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें थाने में रखकर उनसे पूछताछ की जा रही है। एटीएस की कार्रवाई में अभी तक अलीगढ़, हापुड़ और मथुरा से रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। गांव खिचरा से 16 रोहिंग्या मुसलमान को गिरफ्तार किया गया है।

Ad
Ad

अलीगढ़ में 17 रोहिंग्या मुस्लिम पकड़े
अलीगढ़ में एटीएस ने कोतवाली नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर मखदूम नगर से 17 रोहिंग्या मुस्लिमों को गिरफ्तार किया है। इनमें 10 महिलाएं और 7 पुरुष हैं। ये लोग मूल रूप से म्यांमार के हैं और अवैध रूप से यहां रह रहे थे। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

मथुरा से 40 रोहिंग्या मुसलमान गिरफ्तार
वहीं मथुरा में एटीएस ने जैंत पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। जैंत थाना क्षेत्र में अल्हेपुर और कोटा गांव मं झोपड़ी डालकर रह रहे 40 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा हैं। ये मुस्लिम परिवार यहां पर होटल आदि से कचरा खरीदकर उसे एकत्र कर बेचते थे। बेचने के लिए इन्होनें एक खेत को किराए में लिया था।