#diwali दिपावली पर राम नगरी अयोध्या में बनेगा नया रिकॉर्ड, 51 प्रमुख घाटों पर जलेंगे दीपक

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

दिपावाली पर एक बार फिर राम नगरी अयोध्या नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। 11 नवंबर को अयोध्या 24 लाख दीपकों से रौशन होगी। राम की पैड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट सहित 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है। दिपावली के मौके पर पूरे शहर को शानदार तरीके से सजाया गया है। दीपोत्सव के दौरान लेजर शो की तैयारी भी की जा रही है। राम की पेड़ी पर होने वाले लेजर शो से भगवान राम के जीवन की झांकी पेश की जाएगी।

.
एक बार फिर बनेगा विश्व रिकॉर्ड
दीपोत्सव की तैयारियां सीएम योगी के दिशा निर्देशों के मुताबिक हो रही हैं। यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम पद पर काबिज होने के बाद यह सातवां दीपोतस्व है। 25 हजार से ज्यादा वालंटियर्स दीपोत्सव में एक बार विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

9 से 11 नवंबर तक दिखेगा अनूठा संगम

.
इस बार यूपी के साथ कई प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। योगी सरकार धोबिया, फरूआही, राई, छाऊ लोकनृत्य को भी वैश्विक मंच दे रही हैं। 9 से 11 नवंबर तक भरत कुंड, गुप्तार कुंड, बिड़ला धर्मशाला, रामघाट, रामकथा पार्क में भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।