4 साल बाद धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, इनका नाम चर्चा में ,

ख़बर शेयर करें

5 मंत्री ले सकते है शपथ

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने जा रहा है। नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। फिलहाल कैबिनेट में पांच पद खाली हैं,

सूत्रों के अनुसार, रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी, राजपुर से खजानदास और कपकोट से सुरेश गढ़िया को मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है। इसके अलावा हरिद्वार और नैनीताल से भी दो नए चेहरों को मौका मिल सकता है। नए मंत्रियों के चयन में पिछले चार वर्षों के कार्यों का मूल्यांकन करते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

बताया जा रहा है कि राज्य में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंथन चल रहा था। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों के बाद आखिरकार इस पर सहमति बनी। सरकार और संगठन के बीच पूरी रणनीति तैयार होने के बाद नवरात्रि के शुभ अवसर को शपथ ग्रहण के लिए चुना गया है।