सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
राज्य में सड़क हादसा वाले का आये दिन खबरें सामने आती रहती है इसी क्रम में एक बड़ी खबर रामनगर क्षेत्र से सामने आ रही है यहां के काशीपुर मार्ग पर नेशनल हाईवे 309 पर ग्राम हल्दुआ के समीप सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार गत देर रात मोहल्ला गुल्लरघट्टी नई बस्ती निवासी मुर्शीद अली पुत्र अमीर जान उम्र 22 साल उसके साथ उसके दोस्त नसीरुद्दीन पुत्र अकबर अली ग्राम तेलीपुरा निवासी और मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी सुलेमान बाइक पर सवार होकर काशीपुर से अपने घर रामनगर की ओर को जा रहें थे इसी दौरान ग्राम हल्दुआ के समीप बाइक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे जा घुसी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
जहां मुर्शिद अली और नसीरुद्दीन की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि सुलेमान की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रैफर किया गया । मुर्शीद अली दो बहनों का इकलौता भाई था और वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि दोनों का पंचनामा भरकर शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुक्रवार की सुबह की जाएगी उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन