आइटीबीपी जवान की मौत से इलाके में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

आइटीबीपी जवान को लेकर एक बड़ी खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यहां के उडियारी गांव निवासी आईटीबीपी जवान संतोष सिंह महरा (30) का निधन हो गया है। वह 31 दिसंबर को असम में वाहन दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका इलाज मोहनबाड़ी असोम में चल रहा था।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार 9वीं बटालियन आईटीबीपी में तैनात संतोष सिंह पुत्र गंगा सिंह महरा डिब्रूगढ़ असोम में तैनात थे। 31 दिसंबर को वह वाहन से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक हुई वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चार जनवरी की सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके परिवार में पत्नी मनीषा, डेढ़ वर्ष का बेटा, बुजुर्ग माता-पिता और छोटा भाई हैं। निधन की खबर सुनने के बाद से पूरा परिवार बेसुध पड़ा है। जवान की पार्थिव देह शुक्रवार को लाई जाएगी। रामगंगा घाट में सैन्य सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि की जाएगी। जवान के निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक फकीर राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, पूर्व विधायक मीना गंगोला, नारायण राम आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष एलएस डांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट आदि ने शोक जताया है।