यहां तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल में गिरने पर 8 साल के बच्चे की मौत
जिंदगी मौत से कभी भी हो जाते हैं और इन हादसों की वजह से लोग अपनों से हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं कि ऐसा ही मामला हल्द्वानी का सामने आया है यहां पर तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल में गिरने से मासूम की मौत हो गई। इस घटना से परिवारजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार इन्द्रानगर बरेली रोड निवासी शानू का 8 वर्षीय पुत्र तनवीर बीती शाम अपने घर की तीसरी मंजिल से नीचे आ रहा था कि तभी पैर फिसलने से वह दूसरी मंजिल पर आ गिरा।
जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


