हल्द्वानी डिवीजन में तैनात डिप्टी रेंजर की सड़क दुर्घटना में मौत
ADVERTISEMENTS
सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी खबर नैनीताल जिले के लालपुर क्षेत्र से सामने आ रही है यहां पर हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और वह हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे।
यहां इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से वह नेशनल हाईवे की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे कि अचानक लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है जबकि कार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



SIR के बीच फर्जी आपत्तियों ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान