बेटी कहती रही पापा मैं गिर जाऊंगी, लेकिन पिता पर अलग ही Reel बनाने का भूत सवार…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
father-risked-his-daughter-life-for-making-reel

आजकल रील बनाने का क्रेज लोगों में इतना बढ़ गया है कि इसके लिए वो अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के भरतपुर से आ रहा है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

ADVERTISEMENTS

यहां पर एक पिता को Reel बनाने का ऐसा बुखार चढ़ा कि इसके लिए उसने अपनी बेटी की जान को जोखिम में डाल दिया। बेटी मना करती रही कि पापा में मिर जाऊंगी लेकिन पिता ने कहा मैं कह रहा हूं बस एक वीडियो भी बनाना है कुछ नहीं होगा। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

पिता पर Reel बनाने का भूत सवार

दरअसल सोशल मीडिया पर उमाशंकर नाम की आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया। भरतपुर का ये वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची अपने माता-पिता के साथ है। जहां पिता उसकी सुरक्षा दीवार को लांघने में मदद कर रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DMuIAALP8yi/?igsh=enFpdjVxeXJwdGJz

video link- https://www.instagram.com/reel/DMuIAALP8yi/?igsh=enFpdjVxeXJwdGJz

जिस जगह बच्ची जाकर बैठी है वहां कभी भी हादसा हो सकता है। सुरक्षा के लिए वहां कुछ भी नहीं है। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोग इसपर अपने रिएक्शन देने लगे। पिता को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बेटी की जान को जोखिम में डाला

बता दें कि तीन दिन पहले ही भरतपुर जिले के कलेक्टर कमर चौधरी ने लोगों से अपील की थी कि वो बांध और जलाशयों पास किसी भी तरह का रिस्क ना लें। बीते साल भी कई लोगों की बारिश की वजह से जान गई थी। सोशल मीडिया पर लोग माता-पिता पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

ADVERTISEMENTS