Cylinder Price Update: गैस सिलेंडर के रेट घटेंगे, पेट्रोल-डीजल से भी मिलेगी राहत? जानें क्या है सरकार का प्लान‌

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कीमतों को लेकर टेंशन का माहौल है। बीते 2 महीने से मिडिल ईस्ट वार और होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉकेड के कारण को देश तेल-गैस का संकट झेलना पड़ रहा है, जिस वजह से महंगाई ने देशवासियों की टेंशन बढ़ा रखी है। भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए केद्र सरकार एक विशेष योजना पर काम कर रही है।

LPG Cylinder-1

कच्चे तेल की सप्लाई का संकट गहराने पर देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाता है। गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ जाते हैं। घर का खर्च बैलेंस करने के बाद अचानक से पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर महंगा होने से लोगों का बजट बिगड़ जाता है। इसके लिए केंद्र सरकार एक स्पेशल फाइनेंशियल सिस्टम बनाने का विचार कर रही है, ताकि संकट के समय तीनों चीजों की कीमतों को कंट्रोल किया जा सके।

स्टेबलाइजेशन फंड

LPG Cylinder-1-2

केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में गहराए तनाव के कारण देश में लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ा। इसलिए स्पेशल फाइनेंशियल सिस्टम बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। वह प्रस्ताव उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्तर पर विचाराधीन है। यह फाइनेंशियल सिस्टम कोई और नहीं, साल 2015 में बनाया गया स्थिरता कोष (Stabilization Fund) है।

ADVERTISEMENTS