उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री आवास का कूच
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी जैसे ही हाथीबड़कला पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी जबरदस्त झड़प हुई। महिला प्रदेश अध्यक्ष बैरियर पर चढ़कर दूसरी तरफ कूद गईं। इस पर महिला पुलिसकर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


