कांग्रेस अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली पुलिस लाइन पर उतरने की अनुमति, धरने पर बैठे कांग्रेसी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के देहरादून आगमन पर पुलिस लाइन पर हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति न मिलने के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.

-->

धरने पर बैठे कांग्रेसी
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया का आरोप लगाया है. जिसके विरोध में कांग्रेस के नेता धरने पर बैठे हुए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद हैं.