बधाई-कठघरिया के बैभव जोशी ने लोवर पीसीएस में पाई पहली रैंक कौन है बैभव कहाँ से की पढ़ाई, पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

देवभूमि के युवा लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे है। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में हल्द्वानी कठघरिया निवासी वैभव जोशी पहली रैंक मिली है। बेटे की सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं।


यहां आपको बता दें वैभव जोशी ने अल्मोड़ा की विवेकानंद स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करी 10वीं और 12वीं की शिक्षा उन्होंने कानपुर से प्राप्त की। 2014-15 में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की साथी उन्होंने कोचिंग भी की 2021 में यूपीएससी का नोटिफिकेशन आया और अगस्त में इसकी परीक्षा हुई जनवरी में रिजल्ट आउट हुआ

बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा (लोवर पीसीएस) परीक्षा-2021 में दस विभागों के रिक्त 191 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नौ अगस्त 2021 को आयोग कार्यालय की ओर से विज्ञप्ति/शुद्धि-पत्र 14 जनवरी 2022 को प्रकाशित किया गया था। 28 अगस्त को सम्पन्न मुख्य (लिखित) परीक्षा के बाद 26 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 को साक्षात्कार परीक्षा कराई गई थी। 30 जनवरी, 31 जनवरी, 01 फरवरी 2024 को शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार अब अभ्यर्थियों के वरीयतानुसार परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS