House of Himalayas के उत्पादों की गुणवत्ता व विक्रय के लिए कंपनी गठित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में प्रचलित सभी ब्रान्ड के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने, गुणवत्ता में सुधार करने, मानकीकृत पैकेजिंग सुनिश्चित करने और ब्रान्डिंग एवं विपणन करने हेतु शीर्ष स्तरीय संस्था एवं अम्ब्रेला ब्रान्ड का गठन किए जाने का फैसला लिया गया है।

ADVERTISEMENTS


House of Himalayas के लिए कंपनी गठित
उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रान्डिंग एवं बेहतर मार्केटिंग, स्थानीय हितधारकों यथा-स्वंय सहायता समूहों, किसानों की आजीविका संवर्द्धन एवं लखपति दीदी कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति आदि दूरगामी सोच के आधार पर उत्पादों के वृहद् स्तर पर विपणन (marketing at large scale), कच्चे माल की प्रतिपूर्ति (procurement), Digital marketing, multiple sales channels आदि हेतु शीर्ष स्तरीय संस्था को “समिति” के स्थान पर “ कंपनी” के रूप में पंजीकृत किए जाने का निर्णय लिया गया है ताकि उत्तराखण्ड राज्य के ब्रांड के रूप में House of Himalayas को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सके।

पीएम मोदी ने किया था लोकार्पण
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आठ दिसम्बर 2023 को investor Summit के दौरान ‘हाउस ऑफ हिमालयास’ का लोकार्पण किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि पहाड़ी उत्पादों को इस से एक नई पहचान मिलेगी। प्रदेश के उत्पादों को लोकल टू ग्लोबल बनाने कि लिए हर कोई प्रयास करें। पीएम ने कहा था कि हमारी मैन्यूफैक्चरिंग ऐसी हो कि उसे दुनिया फॉलो करे और हम इम्पोर्ट कम करें और एक्सपोर्ट ज्यादा करें इसको लेकर काम करना होगा। जिसके बाद धामी सरकार ‘हाउस ऑफ हिमालयास’ को ग्लोबल बनाने में जुट गई है।

पहाड़ी उत्पादों को पहचान देने का प्रयास
आपको बता दें कि House of Himalayas उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों को एक नई पहचान देने का प्रयास है। इसके जरिए उत्तराखंड के उत्पादों को देश के साथ ही विदेशों में भी पहचान मिलेगी। ‘हाउस ऑफ हिमालयास’ में आपको पहाड़ के सारे उत्पाद मिलेंगे

ADVERTISEMENTS