कॉमिश्नर ने की भू कानून की समीक्षा ,230 मामलो मे नियमों का उल्लंघन, जांच जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में भू कानून को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है इसमे 250 वर्ग मीटर से अधिक एवम विशेष परमिशन से खरीदी गई जमीनों पर सरकार ने नजरे गड़ा ली है। शुरुवाती जांच में 230 मामले जांच के दायरे मे आ गए है। हालाकि विस्तृत जांच में अभी 3 महीने तक लग सकते हैं।

।

इसी के तहत कुमाऊं मंडल क्षेत्र में 250 वर्ग मीटर से अधिक और विशेष अनुमति से खरीदी गई जमीनों के जांच के लिए कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक ली।

काठगोदाम सर्किट हाउस में हुई बैठक में कुमाऊं के विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों ने दीपक रावत के समक्ष विशेष अनुमति के उल्लंघन के मामले रखें। मीडिया से बात करते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि अभी तक कुमाऊँ मंडल में ढाई सौ वर्ग मीटर से ऊपर भूमि खरीद में 100 मामले उल्लंघन के और विशेष परमिशन से खरीदी गई जमीन के मामले में 130 उल्लंघन के मामले सामने आए हैं।


हालांकि कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि अभी पूरी तरह से ऐसी जमीनों की जांच नहीं हो पाई है लगभग 2 से 3 महीने पूरे कुमाऊं मंडल में इस तरह की जमीनों की जांच करने का समय लगेगा। इन सभी जमीनों की जांच के बाद इन्हें सरकार के निर्देश पर सरकारी भूमि के तहत निहित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS