यहां पत्नी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, भतीजी के साथ छेड़छाड़,पति को बनाया बंधक,मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में आपराधिक गतिविधियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जिन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जाती है लेकिन इसके बावजूद भी इन घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रहा है एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में सामने आ रहा है यहां के एक निकटवर्ती गांव निवासी व्यक्ति ने अपने गांव के ही छह युवकों पर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और भतीजी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकात पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह 18 नवंबर को पत्नी और 15 वर्षीय भतीजी के साथ गांव से कुछ दूरी पर अपने खेत में लकड़ी इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही छह युवक वहां पहुंचे और उसे पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की, और उसकी पत्नी को गन्ने के खेत में लेजाकर उसके साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
जबकि अन्य दो लोगों ने नाबालिग भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 323, 354, 376, 504, 506 और पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Ad
Ad