सीएम धामी ने विकास कार्यों में कोताही बरतने पर नाराजगी की व्यक्त, अधिकारियों को दिए ये निर्देश#cm#haldwani

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

सिम पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई उन्होंने कहा कि समय के साथ और गुणवत्ता के अनुरूप कार्य पूरे होने चाहिए. छूटे हुए कामों को पूरा किया जाए और इन सभी कार्यों में की भावनाओं का भी आदर किया जाय.

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए विकास कार्य अंजाम दे रही है इसीलिए विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई उचित नहीं है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है उनकी रिपोर्ट उन्हें पेश करें.

उन्होंने वन विभाग, पीडब्लूडी, परिवहन विभाग, सिंचाई समेत तमाम विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है, कि वह कार्य को समय पर पूरा करें जो भी लटके हुए कार्य हैं उनमें तेजी लाई जाए,बैठक में कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम धीराज गर्भयाल, सीडीओ संदीप तिवारी, एसएसपी पंकज भट्ट समेत तमाम विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS