छात्रा ने मरने से पहले कमरे में छोड़ा सुसाइड नोट ,फिर लगाया मौत को गले

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में एक दुखद खबर सामने आई है जानकारी के अनुसार एक छात्रा ने आत्महत्या करते हुए कमरे से एक सुसाइड नोट छोड़ा है। बताया जा रहा है कि छात्रा हिमालयन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के हास्टल के एक कमरे में रहती थी। छात्रा शादीशुदा थी। वह एचआइएमएस में माइक्रो बायोलाजी पीजी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।जानकारी देते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 26 साल प्रीति पंत पत्नी अनमोल निवासी खुसरो बाग रोड थाना लूकरगंज प्रयागराज यूपी निवासी एचआइएमएस में अध्ययनरत थी। शनिवार को वह अपने मायके दिल्ली गई थी, सोमवार को फ्लाइट से जौलीग्रांट लौटी थी। दिल्ली से वापस लौटने के बाद सोमवार को ही प्रीति और उसके पति की मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद जब मंगलवार सुबह अनमोल ने प्रीति के फोन किया लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने प्रीति के अन्य साथियों को फोन कर प्रीति से बात कराने को कहा। जिसके बाद उसके साथी प्रीति के कमरे में पहुंचे लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी।

ADVERTISEMENTS

ऐसे में अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर प्रीति कमरे के पंखे से लटकी मिली। यह देख वह चौक गये। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2020 को प्रीति की शादी अनमोल से हुई थी। उसका छह महीने का एक बच्चा भी है। जबकि उसका पति अनमोल सैफई पैरामेडिकल कालेज यूपी में माइक्रोबायोलाजी से पीजी कर रहा है। कमरे मेें सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में प्रीति ने लिखा कि मुझे माफ कर देना मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS