IIT JEE (Advanced) में हल्द्वानी के इस स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

क्वींस पब्लिक स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने IIT JEE (Advanced) में सफलता का परचम लहराया है, विगत वर्षों की भांति ही हल्द्वानी के प्रतिष्ठित विद्यालय क्वींस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर आई.आई.टी -ं और जे.ई.ई. (एडवांस) परीक्षा में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं।

-->

सफलता के इस सोपान में मयंक जोशी का चयन आई.आई.टी में, मुकुल जोशी, सार्थक पांडे एवं अंश भारद्वाज की चयन एन.आई.टी. में हुआ है। इस उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक आर. पी. सिंह, निदेशक श्रीमती लिली सिंह, प्रशासनिक निदेशक विक्रम कार्की, एकेडमिक निदेशक श्रीमती स्नेहा सिंह, और प्रधानाचार्य बी. बी. पाण्डे ने चयनित छात्रों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये प्रेषित की हैं