मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं टेंट हाउस के अग्निकांड में मारे गए श्रमिकों के परिवार वालों को मुआवजा देने की घोषणा की

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

दीपावली विगत दिनों नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज 01 वार्ड नम्बर 11 में कुमाऊं टेंट हाउस में लगी भीषण आग में हादसे का शिकार हुए तीनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार – चार लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है। रात को हल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से टेंट हाउस में काम करने वाले श्रमिकों की आग में झुलसने से मौत हो गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट संवेदनशीलता प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मुख्यमंत्री राहत कोष से घोषणा की है। मृतकों में रोहित पुरी (25) निवासी मोहना गाँव नतौला धारी, कृष्णा कुमार (38) निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार(27) निवासी गांधीनगर मालधन है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS