#Chandryaan3-चांद पर चंद्रयान-3 ने खोजे कई तत्व, तापमान को लेकर हैरान करने वाला खुलासा, जानें अभी तक क्या कुछ मिला

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

चांद पर चंद्रयान-3 ने अपनी सफल लैंडिंग के बान कई तत्व चांद पर खोजे हैं। ये वो तत्व है जिन्हें अभी तक कोई देश नहीं खोज सका है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद पर अपनी खोज में लगातार महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं।

चांद पर मिले यह तत्व
बता दें कि चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद से अब तक विक्रम और प्रज्ञान ने कई तस्वीरें भेजी है। जिससे अब चांद पर बसने की संभावना खोजी जा रही है। बता दें कि अभी तक चाद पर प्रज्ञान रोवर ने ऑक्सीजन, सल्फर, एल्युमिनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, सिलिकान, मैगजीन मिले हैं। ये सब रोवर के पेलोड लेजर इनड्यूज्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप की मदद से मिले हैं। यह सब मिलने के बाद अब अगर रोवर चांद पर सबसे महत्वपूर्ण हाइड्रोजन की खोज कर लेता है, तो यह चांद पर पानी की खोज में बड़ा कदम हो सकती है।

तापमान को लेकर हैरान करने वाला खुलासा
वहीं बता दें कि हाल ही में चंद्रयान ने चांद पर तापमान को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया था। लैडर ने जब चांद की मिट्टी का तापमान मापा तो पता चला कि यहां शून्य से 70 डिग्री तक तापमान होता है। इस जानकारी से इसरो भी हैरान था। ऐसा इसलिए क्योंकि, वैज्ञानिकों का मानना था कि चांद पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक हो सकता है।