धराली को सड़क मार्ग से जोड़ने चुनौती, डबरानी में मलबा हटा रही पोकलैंड नदी में समाई, ऑपरेटर लापता,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
डबरानी में मलबा हटा रही पोकलैंड नदी में समाई, ऑपरेटर लापता

आपदा के बाद धराली को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए प्रशासन दिन-रात काम में जुटा है, लेकिन जगह-जगह हुए लैंडस्लाइड राहत कार्यों में बाधा बन रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क से मलबा हटाने का काम चल रहा है, वहीं सोनगाढ़ और डबरानी में पूरी तरह बह चुकी सड़क को फिर से बनाना प्रशासन के लिए सबसे मुश्किल चुनौती बन गया है।

ADVERTISEMENTS

मलबा हटा रही पोकलैंड मशीन नदी में गिरी

डबरानी में सड़क निर्माण के प्रयास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर मलबा हटा रही पोकलैंड मशीन अचानक संतुलन खो बैठी और नीचे भागीरथी नदी में गिर गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर भी तेज धारा में बह गया। अब तक ऑपरेटर का कोई सुराग नहीं मिला है।

video link- https://youtube.com/shorts/VIYkMEEmr3I?si=PszyHKfzixGoFsxV

ऑपरेटर का नहीं मिला सुराग

घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, लेकिन तेज बहाव और मलबे के कारण खोजबीन में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल दूसरी मशीनों को मंगवाकर पहाड़ काटकर सड़क बनाने की कोशिश जारी है, ताकि धराली का सड़क संपर्क जल्द बहाल किया जा सके

ADVERTISEMENTS