सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल लालकुआं में आजादी के अमृत उत्सव पर तिरंगा यात्रा की आयोजित

ख़बर शेयर करें

सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल लालकुआं में आजादी के अमृत उत्सव के उपलक्ष पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सेंचुरी स्टाफ व वर्कर्स कॉलोनियों के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस तिरंगा यात्रा में बच्चों एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कारखाने के सुरक्षा जवानों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सेंचरी स्टाफ कॉलोनी द्वार से प्रारंभ होकर देश भक्ति के नारों के साथ घोड़ा नाला वर्कर्स कॉलोनी होते हुए 25 एकड़ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई, तिरंगा यात्रा के समापन स्थल पर कॉलोनी वासियों श्रम संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रबंधन वर्ग के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे एवं सभी से देश देश की एकता एवं अखंडता को हर स्थिति में मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। तिरंगा समापन स्थान पर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी

Ad
Ad