भीमताल सीएचसी में मरीज बन पहुंचे सीडीओ, कई कर्मचारी गायब, कारण बताओ नोटिस जारी, सेलरी रोकी गयी

हल्द्वानी
जिले के भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हुआ है। सीडीओ अरविंद पाण्डे खुद मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमताल पहुंचे निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से सभी का वेतन रोकने के निर्देश सीएमएस को दिए। इसी क्रम में सीडीओ ने विकास खंड कार्यालय भीमताल का भी औचक निरीक्षण किया, जहां 6 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारियों ने भ्रमण पंजिका में कई दिन पहले का दौरा दिखाया, लेकिन उसके बाद कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन जांच में दवाइयों की एक्सपायरी डेट, मरीजों को दी जा रही दवाएं और मशीनों (अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे) की स्थिति भी परखी गई। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं। साथ ही साफ-सफाई और समय पर उपस्थिति को लेकर सख्त निर्देश दिए गए
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन