हल्द्वानी के इस इलाके में बढ़ते जा रहे सड़क हादसों के मामले

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव चौराहा पर आये दिन सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है यहां पर अब तक कई सड़क हादसे हो गए है लेकिन इसके बाद भी यहां के लोगो के द्वारा जब पुलिस प्रशासन से इस मामले में शिकायत की गई तब प्रशासन के द्वारा जवाब दिया गया कि यह काम हमारा नहीं है कृपया करके संबंधित विभाग से इसकी शिकायत की जाए। मंगल पड़ाव चौराहा पर जिस प्रकार से सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है इसको लेकर यहां के लोगों का कहना है कि सड़कों पर डिवाइडर तो लगवा दिए गए हैं पर सड़क कम चौड़ी है और ना ही सड़कों को चौड़ा किया गया है और डिवाइडर लगा देने की वजह से बड़े वाहनों को मोड़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से कई तो सड़क हादसे होते जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

और साथ ही यहां पर नगर निगम के द्वारा लाइट की व्यवस्था भी नहीं नहीं है जिसकी वजह से तो सड़क हादसों के कई हद तक मामले बढ़ जाते हैं और डिवाइड के ऊपर रेडियम भी नहीं लगाया गया है।लेकिन जहां हल्द्वानी के मंगल पड़ाव चौराहा पर इस प्रकार के सड़क हादसों के मामले सामने आते जा रहे हैं क्या इसके बावजूद भी शासन प्रशासन की नींद अभी तक इन सड़क हादसों को लेकर नहीं खुली है।बता दे कि इसका विरोध करने वाले प्रदेश सचिव असंगठित संगठन कांग्रेस मनोज सोनकर और विधानसभा महासचिव रेहान हुसैन और समस्त व्यापारी गण है।

ADVERTISEMENTS