नैनीताल घूमने आए 2 पर्यटको के द्वारा की गई कॉल गर्ल की डिमांड, जमकर धुनाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से घूमने आये दो पर्यटकों द्वारा गाइड से काॅल गर्ल की मांग पर गाइडो ने दोनों पर्यटक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया, जिस पर पुलिस ने दोनों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।

-->


प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को लखनऊ निवासी दो युवक मल्लीताल में घूम रहे थे। तभी कुछ गाइडों ने उनसे शहर के पर्यटक स्थल घूमाने के लिए पूछा तो वह कॉलगर्ल की मांग करने लगे। गाइडों ने उन्हें बताया कि शहर में इस तरह का कार्य नहीं होता। आरोप है कि दोनों अभद्रता पर उतर आए। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि गाइडों ने दोनों पर्यटकों को पीट दिया। हंगामा बढ़ा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया और दोनों पर्यटकों व गाइडों को कोतवाली ले गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर्यटकों के साथ ही नैनीताल निवासी दो युवकों पर भी चालानी कार्रवाई की।