जंगल में दरिंदगीः ​प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, मंगेतर के सामने 7 ने किया हैवानियत, 24 घंटे में 5 दरिंदों को दबोचा

ख़बर शेयर करें
guna Atrocity forest failing rape victim perpetrators inserted stick her private parts barbaric act committed in front fiancé Police nabbed 5 culprits within 24 hours | जंगल में दरिंदगीः ​प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, मंगेतर के सामने 7 ने किया हैवानियत, 24 घंटे में 5 दरिंदों को दबोचा
photo-lokmat

Highlights24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।धरनावदा थाना क्षेत्र के गादेर गांव के पहले रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप यह वाकया हुआ। आरोपियों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।

​गुनाःमध्य प्रदेश के गुना जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मंगेतर के साथ मंदिर से लौट रही एक युवती के साथ कुछ बदमाशों ने दरिंदगी और हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। हालांकि, गुना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस खौफनाक वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

​ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

यह घटना 30 जुलाई 2026 की रात की है। धरनावदा थाना क्षेत्र के गादेर गांव के पहले रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप यह वाकया हुआ। मंगेतर के साथ बाइक से लौट रही युवती को तीन युवकों ने टायर पंक्चर होने का बहाना बनाकर रोका। इसके बाद बदमाश दोनों को जबरन खींचकर सड़क किनारे घने जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।

दरिंदों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए और उन्हीं कपड़ों से उसके हाथ बांध दिए। इस दौरान युवती लगातार संघर्ष करती रही, मदद के लिए चीखती रही और दरिंदों को दांतों से काटती रही। जब बदमाश सामूहिक दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो पाए, तो उन्होंने अमानवीयता की हदें पार करते हुए युवती के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। इसी बीच एक राहगीर ने डायल 112 को सूचना दे दी। पुलिस की सायरन सुन आरोपी मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूटकर वहां से भाग निकले, जिससे युवती की जान बच गई।

एसपी के निर्देश पर SIT गठित, 24 घंटे में पर्दाफाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक एसआईटी (SIT) का गठन किया। धरनावदा थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 70(1), 127(1) और 310(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 24 घंटे में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान बबलू बंजारा (23), छोटू बंजारा (28), सरदार बंजारा (30), महेंद्र बंजारा (20) और दिनेश बंजारा (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। एसपी हितिका वासल ने बताया कि जिले में अपराधों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जा रही है। वारदात में शामिल शेष दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad