ब्रेकिंग-युवा भाजपा नेता अपने ही पिता का कत्ल कर खुद ही पहुंचा थाने

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर skt.com

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर ज़िलें से एक बेहद ही सनसनीखेज मामले की खबर सामने आई है। मिली ख़बर के मुताबिक रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवा भाजपा नेता ने अपने पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस के भी पैरो तले जमीन खिसक गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में पड़े व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।घटना थाना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र आजाद नगर की है। युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल रही है

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजदनगर में  तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपने पिता की हत्या करने के बाद आरोपी खून से सने कपड़े पहने थाने पहुंचा था और दरोगा प्रदीप पंत को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर गई थी और तब तक तोताराम की मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS