ब्रेकिंग -यहाँ हाइवे पर सेब से लदा ट्रक पलटा चालक भी आया चपेट में हुई मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

-->

देहरादून 2 जून को रात्रि 2:45 पर सूचना मिली कि सेब से लगाए ट्रक पलट गया है जिसमें चालक ट्रक के नीचे दब गया है एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई यह ट्रक हिमाचल से सहारनपुर मंडी को जा रहा था जो कि अभी उत्तराखंड की सीमा में पहुंचा ही था

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक पिकअप वाहन (HP 63A 3010) अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग पर पलट गया था जिसमें एक व्यक्ति सवार था और वाहन के नीचे दबा हुआ था। उक्त वाहन नेरवा हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर सहारनपुर मंडी जा रहा था।


SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वाहन के नीचे से युवक के शव को बाहर निकाला व आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:-* सुधीर पुत्र श्री भगत सिंह, उम्र – 24 वर्ष, निवासी- ग्याहा, हिमाचल प्रदेश।

*SDRF टीम का विवरण:-*
1. अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर
2. मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह
3. कांस्टेबल विक्रम सिंह
4. कांस्टेबल प्रेम सिंह
5. कांस्टेबल अमीचंद
6. फायरमैन संदीप सिंह
7. कॉन्स्टेबल चालक विकेश