ब्रेकिंग-अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की टीम उतारी सड़क पर, व्यापारी समेटने लगे सामान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सिंधी चौराहे से बरेली रोड की ओर मुख्य सड़क से 12 फीट दोनों साइड अतिक्रमण को चिन्हित करने का काम किया है। इसके बाद उन्हें तोड़ा जाएगा, ताकि सड़क चौड़ीकरण हो सके, ।

ADVERTISEMENTS

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मुख्य सड़क के दोनों तरफ 12 फीट में आने वाले अतिक्रमण को तत्काल हटाया जा रहा है।
वहीं उससे अधिक के अतिक्रमण को चिन्हित करके नोटिस भेजा जाएगा, नगर निगम की एक दुकान भी अतिक्रमण में आ रही है। उसे तोड़ा जाएगा, जो पक्के निर्माण है, उनके आगे के हिस्से को हटाया जाएगा, जो बड़े भवन हैं, उनको नोटिस दिया जाएगा। ताकि वह खुद उसे तोड़ ले, ऐसा नहीं किए जाने पर नगर निगम उन दुकानों को तोड़ेगा।

फिलहाल सिंधी चौराहे और उसके आसपास के अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा, आने वाले समय में कालाढूंगी चौराहे से लेकर पीलीकोठी चौराहे होते हुए कुसुमखेड़ा तक अतिक्रमण को तोड़ने का काम किया जाएगा, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया सिंधी चौराहे के सौंदरीकरण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाया गया है, ऐसे में पीडब्लूडी और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर चिन्हीकरण किया जा रहा है

ADVERTISEMENTS