ब्रेकिंग ताज़ा खबर- जिला बदर आरोपी यहाँ लामाचौड़ में छिप कर कर रहा था शराब तस्करी पुलिस ने धर दबोचा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

-->

लंबे समय से तस्करी में लिप्त जिला बदर आरोपी राजू सागर को आज तड़के मुखानी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. राजू सागर जिला बदर अभियुक्त है जिसे जिले से बाहर किया हुआ है लेकिन वह छुपकर यहां रह रहा था और शराब की तस्करी कर रहा था.

मित्रों के अनुसार वह सुबह स्कूटी में हेलमेट में पहन के बाहर से आए शराब को अपने घर में रखता था उसके बाद उसके परिजन शराब को बेचते थे.

पुलिस को सूचना मिली तो उसने लामाचौर चौराहे स्थित झुग्गियों से उसे धर दबोच लिया और उसे आम्रपाली चौकी ले गए उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो इसी बीच उसको बाहर खींचने के चक्कर में चौकी प्रभारी अनिल कुमार के सिर में चोट आ गई. जिन्हें टांके लगाने पड़े.

वही धर्मेंद्र सागर भी जिला बदर है वह भी छुप कर यहीं रह रहा है लेकिन जैसे ही राजू को गिरफ्तार किया धर्मेंद्र को भनक लग गई वह वहां से चला गया पुलिस उसकी खोज में लगी हुई है

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चले अभियान के तहत मुखानी चौकी के एसएचओ रमेश bora के निर्देश पर आम्रपाली चौकी ने आज तड़के यह गिरफ्तारी की. पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह का जिला बदर के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और जल्द ही दूसरे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.