ब्रेकिंग -नैनीताल के इस क्षेत्र में फिर हुआ भूस्खलन 30 से अधिक परिवार खतरे की जद में

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल skt.com

ADVERTISEMENTS

सरोवर नगरी का नैनीताल nanital अनियोजित विकास अब उसके लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है विगत मानसून में चार्टन लाज के पास हुए भूस्खलन से कई परिवार मुसीबत में आ गए थे कुछ मकान भी जमीदोंज हो गए थे। उस दौरान मिट्टी के भरे हुए कट्टे लगाकर ऊपरी क्षेत्र के मकानों को खतरे की जद में आने से बचाया गया था लेकिन फिर एक बार भय का वातावरण फिर हो गया जब आज शाम को भूस्खलन में वह कट्टे तथा कई पेड़ नीचे गिरकर जमीदोज हो गए

शनिवार शाम को हुए भूस्खलन के बाद लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।डर के चलते लोग भारी बारिश में अपने घरों से बाहर निकल आये।हालांकि सूचना के बाद मौके पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी।

बता दे कि बीते वर्ष क्षेत्र में हुए धंसाव को रोकने के लिए अस्थाई रूप से लगाई गई कट्टो की दीवार शनिवार को नीचे की ओर खिसकने से ऊपर स्थित आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं।

जिससे आस पास के करीब 30 अन्य मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है।साथ ही खतरे की जद में आये 18 परिवारों को भी  प्रशासन ने घर खाली करने के नोटिस दिए थे लेकिन उसके बावजूद परिजनों द्वारा घर खाली नहीं किये जा रहे 

ADVERTISEMENTS