ब्रेकिंग @ haldwani -मुखानी के नजदीक बैंक्वेट में मिली महिला की लाश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी घटनाओं का शहर बन गया है हर दिन कोई न कोई घटना यहां पर होती रहती है और अपराधी लगातार अपराधों को अंजाम दे रहे हैं पुलिस मामलों के खुलासे में लगी हुई है लेकिन अपराध रूकने के नाम नहीं ले रहे हैं

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी मुखानी थानाक्षेत्र के तल्ली बमोरी के मुकुल विहार स्थित एक बरातघर की दीवार से महिला का शव लटका मिला। बरातघर स्वामी की सूचना पर एसओ मुखानी रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

महिला का शव दुपट्टे के फंदे से एक लोहे के पाइप के सहारे लटका हुआ था।
रविवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की नाक से खून बह रहा था। बरातघर के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं कंट्रोल रूम और सभी थानों से उनके थानाक्षेत्रों में महिला गुमशुदगी के मामले खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS