ब्रेकिंग- केमो की बस पलटी दर्जन भर लोग घायल , हल्द्वानी निवासी महिला भी शामिल

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

केएमओयू की एक बस रविवार को अपराह्न अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग में क्लारब पुल से पहले चौसली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार 21 सवारियों में से आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों को निकट के सुयालबाड़ी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है।

जहां सभी का हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर डीएम विनीत तोमर व एसएसपी देंवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। वहीं सड़क में पलटी बस को क्रेन से हटा कर यातायात चालू करवाया गया है।


जानकारी के अनुसार केएमओयू की बस संख्या यूके 04 पीए 1011 बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही थी। इसमें अल्मोड़ा से भी सवारियां बैठी थी। कुल 21 यात्री सवार थे। लोधिया से आगे क्वारब पुल से पहले चौसली के पास अचानक चालक का बस पर नियंत्रण हट गया और बस सड़क में ही पलट गई। दुर्घटना में घायलों में बीना पांडे 47 पत्नी सुरेश चंद्र पांडे कठघरिया हल्द्वानी अनिता बजाज 59 पत्नी स्व राजकुमार न्यू कालोनी भ्यारखोला ग्राम सरसों अल्मोड़ा विनीता भाकुनी 26 पुत्री राजेंद्र सिंह भाकुनी ग्राम सुनोली ताकुला रेखा 29 पत्नी मदन लाल दिनेशपुर ढिमरी ब्लाक रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर उसका बेटा राम 12 के अलावा लता आर्य 20 पुत्री सुरेश राम आर्य ग्राम सुनोली ताकुला शामिल हैं। जबकि परिचालक दरबान सिंह पुत्र हयात सिंह ग्राम कांडा जेठाई बागेश्वर भी चोटिल हुआ है। चालक किशन सिंह पुत्र कृपाल सिंह ग्राम तुनेड़ा पो मालता बागेश्वर सकुशल है। घायलों को निकट सुयालबाड़ी के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार अभी प्राथमिक इलाज चल रहा है। सर में चोट होने की दशा में जरूरी होने पर हल्द्वानी रेफर किया जा सकता है। इधर बस की टक्कर से चौसली निवासी शेर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के बाथरूम व शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है।