Brahmastra 2′ हुई रणवीर सिंह की एंट्री! देव के किरदार में आएंगे नजर, Ranbir Kapoor के बनेंगे पिता

ख़बर शेयर करें

Brahmastra 2: साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन –शिवा’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ के दौरान ही इस फिल्म के सीक्वल की ऐलान किया गया था। जिसके बाद से दर्शक फिल्म के सीक्वल का लम्बें वक्त से इंतज़ार कर रहे है।

Ad
Ad

देव के रोल के लिए ये नाम आए थे सामने
साथ ही फिल्म के सीक्वल में देव यानी रणबीर के पिता के रोल के लिए कई कलाकारों के नाम सामने आ रहे थे। रणवीर सिंह से लेकर ऋतिक रोशन और कन्नड़ एक्टर यश तक का नाम खबरों में बन हुआ था। ऐसे में अब इसी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है।

ब्रह्मास्त्र 2’ में रणवीर सिंह बनेंगे रणबीर के पिता?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रह्मास्त्र 2 में रणवीर सिंह को देव यानी की रणबीर के पिता के रोल के लिए चुना गया है। खबरों की माने तो देव के रोल के लिए रणवीर ने हां कर दी है। देव के किरदार के लिए रणवीर का नाम फाइनल कर दिया गया है। साथ ही रणवीर ने भी फिल्म साइन कर दी है।

‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए रणवीर सिंह कब करेंगे शूट?
ब्रह्मास्त्र के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उम्मीद की जा रही है की फिल्म की शूटिंग साल 2025 तक शुरू हो जाएगी। फ़िलहाल फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ‘वॉर 2’ में व्यस्त है।

साथ ही रणवीर भी अगले साल ‘बैजू बावरा’ की शूटिंग में बिज़ी रहेंगे। रणवीर संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की शूटिंग 2024 के मिड में कर सकते है। जिसके बाद वो पहले ‘डॉन 3’ और फिर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग करेंगे। ऐसे में ये कहना काफी मुश्किल है की फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी।

2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’
‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के वीएफएक्स की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन मुख्य भूमिका में थे।

साथ ही फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी था। फिल्म ने देशभर में 269.4 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं दुनिया भर में 431 करोड़ की कमाई की थी।