देहरादून की यूनिवर्सिटी में लड़का लड़की नाच रहे थे ,तभी हुआ कुछ ऐसा कि सब रह गए हैरान, देखिए वायरल वीडियो

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। ये वीडियों देहरादून के उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज प्रोग्राम का वीडियो है। कॉलेज में आइस ब्रेकिंग चल रही थी। इस वीडियो में एक छात्र और छात्रा डांस कर रहे हैं। लेकिन डांस के बीच ही कुछ ऐसा होता है कि लड़का, लड़की का हाथ छोड़कर वहां से चला जाता है। आइए जानते है पूरा मामला।


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देहरादून के कॉलेज में हो रही आइस-ब्रेकिंग के दौरान की है। बता दें कि आइस-ब्रेकिंग एक प्रोग्राम है जो ज्यादातर स्कूल या फिर कॉलेज में देखने को मिलता है। इसमें पूराने या यू कहें कि सीनियर छात्र नए छात्रों का स्वागत करने के लिए ये प्रोग्राम रखते है। जहां सीनियर और जूनियर दोनों एक दूसरे को अपना इंट्रोडक्शन देते है। इसमें फन के लिए सीनियर जूनियर्स से डांस, गाना आदि चीजें भी करवाते है।

देखिए वीडियो https://www.instagram.com/reel/C_Awx7uSxOq/utm_source=ig_web_copy_link

लड़का और लड़की डांस करते आए नजर
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की साथ में डांस कर रहे हैं। पीछे गाना बज रहा है। लेकिन दोनों में से किसी को ये नहीं पता कि कौनसा गाना है। गाने की ट्यून पर दोनों डांस करते है। जैसे ही गाने के बोल शुरू होते है तो लड़का वहां से चला जाता है। गाना रक्षाबंधन से जुड़ा था। ऐसे में लड़के को जाते हुए देख वहां मौजूद सभी लोग हसने लगते है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियों के ऊपर लिखा था, “आईस ब्रेकिंग में जूनियर को सिनियर के साथ नचवा दिया।” वीडियो के मुताबिक लड़का सिनियर है तो वहीं लड़की जूनियर। अब तक इस वीडियो को 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। ऐसे में यूजर्स इस वीडियो में मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये आइस ब्रेकिंग नहीं, हार्ट ब्रेकिंग है।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘DJ वाले के लिए सूर्यवंशम वाली खीर भेज दूं?’ तो वहीं अन्य यूजर ने कहा कि, ‘आज के बाद भाई दोबारा डांस नहीं करेगा