नमो भारत ट्रेन में लड़के-लड़की ने सरेआम बनाए संबंध, VIDEO आई सामने, मामला हुआ दर्ज
गाजियाबाद- दिल्ली–मेरठ रूट पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन में कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सामने आने के बाद मामला अब तेज़ी से आगे बढ़ गया है। एनसीआरटीसी (NCRTC) की शिकायत पर मुरादनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चलती ट्रेन में संबंध बनाने वाले लड़के-लड़की के अलावा अश्लील वीडियो को वायरल करने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी कर्मचारी को पहले ही नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है।
कैसे सामने आया मामला?
एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसके बाद कुछ और क्लिप भी सामने आए। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवक-युवती कॉलेज स्टूडेंट हैं, लेकिन पुलिस ने अभी उनकी पहचान/पढ़ाई से जुड़े दावों की पुष्टि नहीं की है। अब जांच एजेंसियां फुटेज के आधार पर रूट और ट्रैवल रिकॉर्ड खंगालकर दोनों की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं। शिकायत के मुताबिक, ट्रेन की CCTV फीड से रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस मामले में आरोपी ऑपरेटर/कर्मचारी रिषभ कुमार पर भी FIR दर्ज की गई है और उसे सेवा से हटाया जा चुका है।
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिखने वाले कपल की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी वीडियो के जरिए उनके रूट को खंगाला जा रहा है। दोषी पाए जाने पर बीएनएस की धारा 296 के तहत आरोपियों को अधिकतम तीन महीने की कैद, 1,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। धारा 77 के तहत न्यूनतम एक वर्ष से लेकर अधिकतम तीन वर्ष तक की कैद और जुर्माने का प्रावधान है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन