बोल्डर और मलवा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद, यात्रियों के वाहन फंसे

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


चारधाम यात्रा चल रही है। इस दौरान शुक्रवार दोपहर में बदरीनाथ हाईवे में भारी बोल्डर और मलवा आने से मार्ग बंद हो गया है। घटना बदरीनाथ हाईवे में छिंका के पास की बताई जा रही है। पहाड़ से भारी भरकम बोल्डर और मलवा आने से मार्ग बंद हो गया।

बदरीनाथ हाईवे बंद
बदरीनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों के कई वाहन फंसे होने की सूचना सामने आ रही है। प्रशासन ने सूचना पाकर सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad