नाबालिक लड़की को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म , वीडियो बना कर कर रहा था ब्लैकमेल,गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म को लेकर आए दिन मामले सामने आते जा रहे हैं इसी क्रम में ताजा मामला ऋषिकेश से सामने आ रहा है यहां पर पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरी पुत्री उम्र 17 वर्ष, जो कक्षा 11 में पढ़ती है, जिसको 5 सितंबर को एक व्यक्ति जिसका नाम फरमान पुत्र याकूब जो अलावलपुर भिक्कमपुर लक्सर हरिद्वार का रहने वाला है। फरमान मेरी लड़की को चीला के जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया ।

ADVERTISEMENTS

और उसकी गंदी तस्वीर खींची, यह बात आज मेरी लड़की ने मुझे बताई है।शिकायतकर्ता की इस शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश मे मु0अ0सं0 444/2021, धारा- 363/ 366/ 376 आईपीसी एवं धारा 3/4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित करते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया।गठित पुलिस टीम द्वारा दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नामजद अभियुक्त फरमान को मुखबिर की सूचना पर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।पुलिस ने एक युवक को नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया आरोपी युवक ने नाबालिक का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहा था।

ADVERTISEMENTS