कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का उपाध्याय ने थामा दामन

ख़बर शेयर करें

राज्य में हो चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं तो कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त किए जाने के बाद किशोर उपाध्याय ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया है।

Ad
Ad

ऐसे में किशोर उपाध्याय को भाजपा की ओर से टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किशोर उपाध्याय को भाजपा की सदस्यता दिलाई।


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी से अगले 6 सालों के लिए बर्खास्त कर दिया है। दरअसल लंबे समय से चर्चा की थी कि किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिसके मद्देनजर कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी दायित्वों से हटा दिया था। तो वहीं,आज 6 साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।


तो वहीं, दूसरी ओर किशोर उपाध्याय लगातार भाजपा संगठन के संपर्क में बने हुए थे। जिसके बाद गुरुवार की सुबह भाजपा मुख्यालय पहुंचकर किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया।सूत्रों की माने तो उन्हें टिहरी विधानसभा से प्रत्याशी भी धोषित किया जा सकता है।