भाजपा हुए हमलावर-भाजपा की राजशाही को खत्म कर लोकशाही होगी स्थापित: सुमित देखें

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

कांग्रेसी नेता आईसीसी के सदस्य सुमित हिरदेश ने भाजपा के आचरण को राजशाही से प्रभावित बताते हुए कहा कि उपनल कर्मचारियों द्वारा उनके पांव छूकर उनसे अपने 78 दिनों के मानदेय की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री को राजा की उपाधि देते कर्मचारी गिड़गिड़ा रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुनने के बजाय उनके प्रतिनिधि उन्हें थक कर उनका आंदोलन समाप्त करवा कर अब अपना मुंह छुपाते फिर रहे हैं। कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार राजशाही नहीं तो क्या है जनता अब इस राजशाही के सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है इसके साथ ही लोगों की सरकार के रूप में कांग्रेस के लोकशाही सरकार स्थापित होगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा के तो मार दूंगा क्षेत्र में आदमखोर गुलदार द्वारा अब तक तीन चार लोगों को अपना निवाला बनाया जा चुका है बार-बार वन विभाग को इसकी जानकारी देने के बाद भी ना तो पिंजरा लगाया जा रहा है और ना ही शिकारी बुलाकर आदमखोर को खत्म किया ही जा खत्म किया जा रहा है।

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के समापन के दौरान लोगों द्वारा दिए गए भरपूर सहयोग आशीर्वाद से निश्चित रूप से यहां के विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। डॉक्टर इंदिरा हिरदेश द्वारा विकास क्योंकि जो रूपरेखा तैयार की गई उसे आगे बढ़ाया जाएगा इसके लिए हल्द्वानी की जनता उन्हें आशीर्वाद देने को तैयार है।

कांग्रेस के टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कार्य हाईकमान का है इसके अलावा कैंडिडेट नहीं जीतने की संभावना भी आलाकमान उसी को टिकट देगा कांग्रेस को विजय दिलाने एवं भाजपा के भ्रष्टाचार रूपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर कार्य करेंगे।