भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस विधायक के खिलाफ जताया विरोध
ADVERTISEMENTS
यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ देहरादून भाजपा मुख्यालय में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जोरादार नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने केदार सिंह रावत का टिकट काटने की मांग की है। बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचे कार्यकर्ताओं की मांग है कि केदार सिंह रावत को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अगर भाजपा को यमुनोत्री सीट को बचाना है, तो केदार सिंह रावत को हटाना होगा।
इससे पहले भी केदार सिंह रावत के खिलाफ लोगों ने भाजपा आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी। हाल ही में हरिद्वार ग्रामीण से विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के खिलाफ भी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंच कर विरोध जता चुके हैं। नानकमत्ता विधायक के खिलाफ भी विरोध देखने को मिला था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा