हलद्वानी- संगठन के विस्तार को आये भाजपा नेता को महिला से हुआ प्यार, अब नौबत यहाँ तक पहुंची

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

Ad

संगठन के विस्तार को लेकर आए भारतीय जनता पार्टी के नेता खुद का विस्तार करके लखनऊ चल दिए इसके बाद जो हुआ इसकी कहानी बहुत ही रोचक है यानी कि उन्हें यहां पर आकर एक महिला से प्रेम हो गया जिसके बाद उन्होंने उसे दो बच्चों की बात तलाकशुदा महिला से शादी कर ली तथा दोनों रहने लगे 2 साल के बाद अब दोनों के बीच तकरार होने के बाद यह मामला हल्द्वानी कोतवाली में पिछले दिनोंसे चर्चा का विषय बना हुआ है

दो साल पहले हल्द्वानी में पार्टी के संगठन विस्तार को लखनऊ से आया एक भाजपा नेता एक महिला से प्यार कर बैठा। दो बच्चों की मां इस तलाकशुदा महिला से शादी भी कर ली। महिला अब लखनऊ छोड़कर यहां आ गई तो यह भाजपा नेता पीछे-पीछे आ गया और साथ न जाने पर जहर खाने तक की धमकी दे दी।कोतवाली पुलिस महिला को मनाने में जुटी है।

संगठन विस्तार के कार्य के दौरान ही भाजपा नेता की इस महिला से मुलाकात हुई थी। उस समय उसका बेटा नौ साल का और बेटी छह साल की थी। नेताजी और महिला के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों लखनऊ चले गए। शादी के दो साल तक दोनों की अच्छी बनी। मगर पिछले कुछ महीनों में उनके बीच तकरार शुरू हो गई।

महिला अब नेता को छोड़कर हल्द्वानी आ गई। पति-पत्नी के बीच यह तकरार बुधवार को कोतवाली स्थित महिला समाधान केंद्र तक पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मी दोनों को समझाने की कोशिश करने में जुटे, लेकिन महिला मानने को राजी नहीं हुई। महिला ने उनके साथ रहने से मना कर दिया। वहीं नेता बोला कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है।

वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। वह साथ नहीं गई तो जहर खा लेगा। देर रात तक दोनों को समझाने के लिए पुलिस के जुटने का कारण यह था कि नेता ने केंद्र स्तर के पार्टी नेताओं से पुलिस अधिकारियों तक को फोन करा दिया।